☜ Click Here to Star Rating


कोटा के नांता थाना इलाके में नहर में एक व्यक्ति का शव मिला। इसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। गजराज सिंह शक्तावत (45) थर्मल कॉलोनी का निवासी था। कोटा थर्मल पावर स्टेशन में ऑपरेट प्रथम था।

.

नांता थाना SHO नवल किशोर ने बताया कि दोपहर तीन बजे करीब सिलिकॉन सिटी कुन्हाड़ी स्थित बायीं मुख्य नहर में शव बहने की जानकारी मिली थी। इस पर निगम गोताखोर टीम को सूचना दी। नहर किनारे स्कूटी खड़ी हुई थी।

गजराज सिंह शक्तावत कोटा थर्मल पावर स्टेशन में ऑपरेट प्रथम था।

गजराज सिंह शक्तावत कोटा थर्मल पावर स्टेशन में ऑपरेट प्रथम था।

गोताखोर टीम के पहुंचने से पहले शव को नहर से बाहर निकाल लिया गया। उसके पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान गजराज सिंह के रूप में हुई। शुरुआती तौर पर सुसाइड का मामला लग रहा है। कल सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। भाई गिर्राज सिंह ने बताया- गजराज सिंह को हार्ट की बीमारी थी। कुछ समय पहले उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। तब से डिप्रेशन में थे। आज ड्यूटी ऑफ थी। दोपहर में थोड़ी देर में आने की कहकर घर से निकले थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading