![]()
कोटा शहर में दो अलग-अलग इलाकों में पंखे से लटक कर एक महिला और एक युवती ने सुसाइड कर लिया। पहली घटना उद्योग नगर थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर अफॉर्डेबल योजना की है, जहां 23 वर्षीय युवती सिमरन बाबरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।
पिता तेज़पाल ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सिमरन के कमरे का अलार्म लगातार बजता रहा लेकिन वह नहीं उठी फिर मैंने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। मेने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
मजबूरी में गेट तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर होश उड़ गए। सिमरन पंखे से लटकी मिली। वह पिछले चार साल से कोटा में रह रही थी और डीसीएम इलाके में ऑटो पार्ट्स की दुकान काम करती थी। शनिवार की रात पिता के साथ देर तक बातें कर रही थी और सामान्य दिख रही थी। उसने घर में पालतू बिल्ली के बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। ऐसा नहीं पता था कि वह सुसाइड कर लेगी।
दूसरी घटना बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई
दूसरी घटना बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के देवाशीष सिटी इलाके की है। यहां मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने वाली 45 वर्षीय विवाहिता रिचा चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बोरखेड़ा थाना पुलिस के रमेश गुर्जर हेड कांस्टेबल ने बताया कि मृतका के पति दुबई में नौकरी करते हैं और महिला डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रही थी। इसी वजह से उसका इलाज चल रहा था और उसके पिता भी बच्चों के साथ वहीं रहते थे। रविवार सुबह महिला ने सामान्य रूप से घर का काम किया, लेकिन जैसे ही पिता कचरा डालने बाहर गए, उसने यह कदम उठा लिया।
पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments