कोटा में स्वतत्रंता दिवस समारोह शुक्रवार को महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम नयापुरा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर 9.15 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले मंत्री दिलावर 9ः05 बजे शहीद स्मारक पर जाकर पुष
मंत्री दिलावर परेड निरीक्षण कर मार्च-पास्ट की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों, वीरांगनाओं व अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 84 लोगों को सम्मानित करेंगे। इसके बाद सामूहिक व्यायाम, सामूहिक गान, सामूहिक नृत्य, बैंड प्रदर्शन आदि कार्यक्रम होंगे।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा। दोपहर 1 बजे जेके पेवेलियन स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं नगर निगम कोटा के बीच क्रिकेट मैच होगा।

चंबल नदी पर गूंजा ‘हर घर तिरंगा’ का एकता और स्वतंत्रता का संदेश
सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति के तराने गूंजे स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले शाम के समय सियाम ऑडिटोरियम में सांकृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो देशभक्ति के जज्बे और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। नन्हे कलाकारों ने भारत की गौरवशाली विरासत, विविधता में एकता और अदम्य राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में पहलगाम अटैक के बाद भारत की सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की झलक देखने को मिली।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments