![]()
कोटा जिले के सुल्तानपुर कस्बे में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 39 वर्षीय रामेश्वर प्रसाद माली निवासी बगतरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामेश्वर प्रतिदिन की तरह बाइक से कोटा होते हुए पडासलिया गांव स्थित अपने क्लिनिक जा रहा था। इसी दौरान क
हादसे के समय रामेश्वर ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर व गर्दन में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। पुलिस की मौजूदगी में सुल्तानपुर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने स्टेट हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर जाम खुलवाया और मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी तथा सरकारी सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया।
कोटा-श्योपुर मार्ग पर 15 दिनों में दूसरी बड़ा हादसा है। पिछले छह महीनों में तीन से चार बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रक और निजी बसों पर अंकुश नहीं लगने से हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments