☜ Click Here to Star Rating



कोटा में एक ऐसे परिवार की छात्रा का सपना पूरा हुआ जो आर्थिक रूप से कमजोर है। अब छात्रा अपने परिवार और समाज के लिए ही नहीं पूरे गांव के लिए उदाहरण बनी है। प्राची अपने गांव की पहली डॉक्टर बनेगी। प्राची का चयन शिक्षा संबल कार्यक्रम के लिए हुआ, जिसमें एल

.

इस सफलता का श्रेय प्राची ने शिक्षकों को दिया है। प्राची ने कहा कि कोटा जैसे शिक्षक कहीं नहीं मिल सकते, जो सपोर्ट और पढाने का तरीका कोटा में फैकल्टीज का रहा वो यादगार रहेगा। डाउट काउंटर हो या क्लास हर जगह शिक्षकों ने पूरा सपोर्ट किया।

मध्यप्रदेश के मऊगंज के नौड़िया गांव का परिवार झोपड़ेनुमा कच्चे घर में गुजर-बसर करता है। पढ़ाई में अच्छी प्राची ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2025 में 720 में से 467 अंक प्राप्त किए और ओबीसी-एनसीएल कैटेगिरी रैंक 46215 है। ऑल इंडिया रैंक 95488 है। प्राप्तांकों के आधार पर प्राची को राजकीय श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा में प्रवेश मिला है। चयन के बाद गांव में खुशी का माहौल है, प्राची उन बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है जो कठिन हालातों में भी बड़े सपने देखती हैं।

5 हजार रुपए लेकर आई थी, उसमें से भी 2 हजार बच गए प्राची शुरुआत से डॉक्टर ही बनना चाहती थी। उसने 10वीं में 96.8 एवं 12वीं में 86.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। परिवार की स्थिति ऐसी नहीं थी कि उसे नीट की तैयारी के लिए कोचिंग करवा सकें। इसी दौरान उसे शिक्षकों से एलएन परमार्थ न्यास ट्रस्ट के बारे में जानकारी मिली। प्राची ने ट्रस्ट की चयन परीक्षा दी और चयनित हो गई। इसके बाद उसे 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ कोटा स्थित एलन इंस्टीट्यूट में निशुल्क पढ़ाई का अवसर मिला। कोटा आने पर पिता ने जेब खर्च के लिए सिर्फ 5 हजार रुपए दिए थे। पूरे साल की तैयारी में उसे एक भी अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ा और जब वह वापस लौटी तो उसके पास करीब 2 हजार रुपए शेष भी थे।

माता-पिता करते हैं खेती प्राची का परिवार पूर्णतया खेती से प्राप्त होने वाली आय पर निर्भर है। महज तीन बीघा जमीन पर उसके पिता कृष्णकुमार पटेल खेती करते हैं, जिससे खाने लायक अन्न पैदा होता है। पूरे साल का खर्चा भी सही से नहीं चल पाता। उधार लेकर परिवार चलाना पड़ता है। प्राची की मां सरोज भी खेती में सहयोग करती है। घर कच्चा बना हुआ है। बिजली-पानी की समस्या बनी रहती है। बारिश में कीचड़ फैल जाता है, पूरे घर में पानी भी टपकने लगता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading