![]()
कोटा ग्रामीण के मंडाना थाना क्षेत्र कस्बे में वार्ड 10 निवासी सुनील कुमार ने अपने घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार सुनील लंबे समय से घरेलू विवाद और कोर्ट के नोटिसों से परेशान था। सुबह जब परिजन और पड़ोसी पहुंचे तो
मृतक के भतीजे ने बताया कि चाचा सुनील की पत्नी मंजू कुमारी बीते छह साल से उससे अलग रह रही थी और लगातार कोर्ट के माध्यम से खर्चे की मांग कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह बार-बार नोटिस भेजकर सुनील को धमकाती थी कि पैसे नहीं देने पर जेल भिजवा देगी। इससे सुनील मानसिक अवसाद में चला गया था। उन्होंने बताया कि सुनील कई बार कोर्ट की कार्यवाही से टूट चुका था और इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया।
मृतक सुनील के परिवार में 18 वर्षीय बेटा और 15 वर्षीय बेटी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments