![]()
कोटा में क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला में पुलिसकर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई इसमें कोटा संभाग के झालावाड़, बूंदी, बारां, कोटा शहर और कोटा ग्रामीण से आए 58 पुलिसकर्मियो
अतिरिक्त निदेशक डॉ राखी खन्ना ने बताया कि कई बार सबूत सही तरीके से नहीं जुटाए जाने से जांच और न्याय की प्रक्रिया प्रभावित होती है। सही प्रशिक्षण से ऐसी गलतियों को रोका जा सकता है। हाल ही में मादक पदार्थों की जांच के लिए प्रयोगशाला में रसायन खंड भी शुरू किया गया है, जो अपराधियों को सजा दिलाने में मदद करेगा।
उन्होंने ने बताया कि कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को आउटडोर क्राइम सीन दिखाकर लाइव डेमो भी दिया गया। इसमें बताया गया कि हत्या और आत्महत्या जैसे मामलों में साक्ष्यों की पहचान कैसे की जाए।
प्रशिक्षण देने वालों में डॉ. के.एन. वशिष्ठ, शेर सिंह जाखड़, विनोद प्रजापत, ममता कंवर राठौड़, सुनील सिंघल और शम्भु दयाल मालव शामिल रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments