कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की शास्त्री कॉलोनी में एक अजीबोगरीब घटना हुई। यहां एक घर की दीवार पर ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना उस समय हुई जब एक ठेकेदार रेलवे लाइन के पास लोहे की कटिंग कर रहा था और स
मकान मालिक योगिता मेवाड़ा ने ठेकेदार और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रेलवे कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। रेलवे कॉलोनी के हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार ने बताया कि योगिता मेवाड़ा के घर की दीवार ट्रॉली पलटने से टूट गई है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

अचानक ट्रॉली का बैलेंस बिगड़ा और वह मकान की दीवार से टकराकर पलट गई। मकान के पीछे ही रेलवे लाइन मौजूद है।
मिठाई की दुकान के अंदर घुसी कार
दूसरी तरफ कोटा के गुमानपुरा इलाके के इंदिरा गांधी चौराहे पर तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर मिठाई की दुकान में घुस गई। हालांकि हादसे में गनीमत यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई। एक महिला कार चल रही थी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments