![]()
जिले की मंडाना थाना पुलिस ने लूट के शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोनू वैष्णव (20) कोटा के उद्योग नगर स्थित प्रेम नगर सेकेंड का रहने वाला है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 2 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
मंडाना थाना SHO अजय कुमार शर्मा ने बताया- कंसुआं थाना उद्योग नगर निवासी प्रेमशंकर (37) निजी बैंक में काम करता है। 16 मई को ट्रैक्टर फाइनेंस के संबंध में कोटा से रवाना होकर चेचट अपने कस्टमर के पास जा रहा था। रास्ते में मंडाना फोरलेन बाईपास पर 2 बाइक पर सवार 8 बदमाशों ने उसको रुकवाया। चाकू दिखाकर उसके पास से बैंक के दस्तावेज, बायोमेट्रिक मशीन, थम्ब मशीन, टैबलेट, पर्स सहित अन्य सामान छीन लिए। बाइक सवार सभी बदमाश दरा की तरफ भाग गए।
पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में 7 आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया था। मोनू फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शोक पूरे करने के लिए रात में सड़क पर आने जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments