![]()
शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र के ओम एनक्लेव मल्टी सोसाइटी में बीजेपी के एक नेता का महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। सोसाइटी में रह रही महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की है। महिला ने थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई।
पीड़िता महिला मंजू ने थाने में शिकायत दी और बताया कि हमारी सोसाइटी में रहने वाले नेता खंडेलवाल ने मारपीट की। मैं अपनी बेटी को कोटा में पढ़ाने के लिए लेकर आई हु। उन्होंने मेरे और मेरी बेटी के साथ बुरी तरह से मारपीट की है। हम दोनों के हाथ और पैर में चोटें आई है। पुलिस ने एमबीएस हॉस्पिटल में मेडिकल करवाया है।
अनंतपुरा थाना अधिकारी भूपेंद्र सिंह चारण ने बताया कि हम एनक्लेव मल्टी स्टोरी में रहने वाली एक महिला ने नेता खंडेलवाल के खिलाफ शिकायत दी है उन्होंने बताया कि नेता खंडेलवाल ने महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की है। हमने मारपीट में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments