![]()
कोटा की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में 11 से 15 सितम्बर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में कोटा की दो सगी बहनों ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। दोनों बहनों कोच महावीर सिंह हाड
कोच महावीर सिंह हाडा ने बताया की इंडियन बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब की खिलाड़ी सिद्धिका सैनी ने 81+ किलोग्राम वर्ग में साउथ जोन की बॉक्सर को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं उनकी छोटी बहन प्रियांशी सैनी ने 66 किलोग्राम वर्ग में ईस्ट जोन की बॉक्सर को परास्त कर दूसरा गोल्ड मेडल राजस्थान की झोली में डाला।
कोटा लौटने पर दोनों चैंपियनों का भाजपा नेता रीतेश चित्तौड़ा,कुलदीप सिंह तलवार, खेल अधिकारी वाई बी सिंह, MBS हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा,प्रसन्न महेश्वरी, शारीरिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राजावत और क्लब उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह नेगी ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सभी ने दोनों बेटियों और उनके कोच को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments