कोटा में शाम के समय दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना से हड़कंप मच गया। कोटा रेलवे स्टेशन अलार्म बजते ही अधिकारी हरकत में आए। कोटा से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन मौके पर पहुंची। राहत व बचाव कार्य के लिए रेलवे के अधिकारी, म

कोटा रेलवे स्टेशन अलार्म बजते ही अधिकारी हरकत में आए।
दरअसल रेलवे की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। मॉक ड्रिल के तहत शाम के 6.51 बजे कोटा–नागदा रेलवे खंड के दाढ़ देवी रेलवे स्टेशन यार्ड (किमी 904) पर गाड़ी संख्या 01294 (BGKT/WAP-7) के इंजन सहित कुल 4 डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना मिली। ट्रेन के कोच एक दूसरे पर चढ़ गए।

ट्रेन के कोच एक दूसरे पर चढ़ गए।
मॉक ड्रिल में कुल 14 यात्रियों की हताहत होने की सूचना मिली। जिनमें 2 की मौत व 5 गम्भीर घायल व 7 को हल्की चोट आना बताया। काल्पनिक हादसे को लेकर मेडिकल कॉलेज कोटा से जुड़े हॉस्पिटल्स व कुछ निजी हॉस्पिटल्स में अलर्ट जारी किया गया। घटनास्थल पर मौजूद राहत टीमों ने कोचों को काटकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

काल्पनिक हादसे को लेकर मेडिकल कॉलेज कोटा से जुड़े हॉस्पिटल्स व कुछ निजी हॉस्पिटल्स में अलर्ट जारी किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments