बैराज के 3 गेट खोलकर पानी की निकासी।
कोटा में आज आसमान साफ है। हल्की धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने अगले चार पांच दिन बारिश की संभावना जताई है। क्षेत्र में हुई बारिश से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 3 डिग्री का अंतर रह गया है। गुरुवार को अधिकतम 27.9 व न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

जिले में अबतक 889.8 एमएम बारिश दर्ज हुई है।
बैराज के 3 गेट खोलकर पानी की निकासी
कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश से बांधो में पानी की अच्छी आवक हो रही है। इसके चलते कोटा बैराज के सुबह 7 बजे 3 गेट चार चार फीट खोले गए है। करीब 11 हजार 817 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। कोटा बैराज की क्षमता 854 फीट है। वर्तमान में जल स्तर 852.50 फीट पहुंच गया।

नवनेरा बांध के 9 गेट खोले
नवनेरा बांध के 9 गेट खोले
इधर ERCP के पहले बांध नवनेरा में पानी की अच्छी आवक हो रही है। नवनेरा बांध के सुबह 7 बजे करीब 27 में से 9 गेट खोलकर 66 हजार 584 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
बारिश के कारण जिला प्रशासन ने स्कूल में बच्चों के लिए 1 अगस्त तक अवकाश घोषित किया हुआ है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो,इसे देखते हुए कुछ प्राइवेट स्कूल संचालकों ने ऑनलाइन कक्षा शुरू कर दी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments