☜ Click Here to Star Rating



साइबर अपराध के प्रति लायंस क्लब कोटा नॉर्थ चैरिटेबल और शहर पुलिस के द्वारा साप्ताहिक जागरूक अभियान चलाया जाएगा। एक सप्ताह तक शहर के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। जिससे कि साइबर अपराध के प्रति लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो सके।

.

लायंस क्लब कोटा नॉर्थ चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष व मनोवैज्ञानिक वरुण रस्सेवट ने बताया कि आज कोटा शहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साइबर जागरूकता को लेकर चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान की शुरुआत शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने पोस्टर विमोचन के साथ की।

वरुण रस्सेवट ने बताया कि कोटा शहर पुलिस द्वारा इस सप्ताह निरंतर साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत पोस्टर, चित्रकला, स्लोगन लेखन, नुक्कड़ नाटक व रैली इत्यादि कार्यक्रम शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि साइबर अपराध आज दुनिया में सबसे अधिक संख्या में होने वाले अपराधों की श्रेणी में आता है उन्होंने कहा कि भले ही इसकी आर्थिक स्थितियां अलग-अलग जगह अलग-अलग रही हो परंतु यह एक तेजी से बढ़ता हुआ अपराध है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध एक ऐसा अपराध है जिससे बड़े ही आसानी से बचा जा सकता है परंतु इसके लिए आवश्यक है कि हम अपने ऊपर नियंत्रण रखें और लालच को अपने ऊपर हावी न होने दें और सतर्कता इसके लिए बेहद जरूरी है। इसी क्रम में कोटा शहर पुलिस व लायंस क्लब कोटा नॉर्थ चैरिटेबल सोसायटी द्वारा सप्ताह भर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे जिससे कि लोग अधिक से अधिक जागरूक हो सके और इस अपराध के प्रति सतर्क बन सके।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading