![]()
कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है। घटना महावीर नगर प्रथम की है, जहां बाइक सवार एक बदमाश ने घर के बाहर नाली पर लगी लोहे की जाली उखाड़ ली और मौके से रफूचक्कर हो गया।
पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि बदमाश पहले इलाके की टोह लेता है और फिर मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है।
पीड़ित मकान मालिक के.पी. सिंह ने बताया कि इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अब चोर लोहे के गेट और जालियां तक उखाड़कर ले जा रहे हैं। स्मैकची और असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ये लोग बेखौफ होकर दिनदहाड़े वारदात कर रहे हैं और पुलिस का कोई डर इनमें नजर नहीं आता।
लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो कभी भी बड़ी वारदात हो सकती है। इलाके में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस गश्त ढीली है। फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments