![]()
कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र के चंबल पुलिया से चंबल नदी में कूदी एक युवती का शव आज सुबह नगर निगम के अग्निशमन विभाग की गोताखोर रेस्क्यू टीम ने स्टेशन इलाके के रेलवे ब्रिज के पास नदी से निकाल लिया।
नगर निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि 29 अगस्त की शाम एक युवती की चंबल नदी में कूदने की सूचना मिली। तब से ही रेस्क्यू टीम के द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। कल नगर निगम गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम ने भी युवती को तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली थी। आज तीसरे दिन जाकर महिला का शव स्टेशन रेलवे ब्रिज के पास चंबल नदी में मिला।
उन्होंने बताया कि नदी से शव निकाल कर पुलिस को सौंप दिया है। हालांकि 3 दिनों से युवती के कोई भी परिजन सामने नहीं आए हैं। इस युवती का नाम और पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments