![]()
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गीता भवन किशोर सागर तालाब के पास खड़े एक ट्रैक्टर को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर फरार हो गया। ट्रैक्टर चोरी का वीडियो वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया।
सुनील कुमार ने बताया कि मेरा ट्रैक्टर सीवरेज की सफाई के काम में लगा रखा था। ट्रैक्टर के पीछे सीवरेज टैंक मशीन भी लगी हुई थी। 4 अगस्त की रात 8 बजे ट्रैक्टर को सड़क पर खड़ा देखा था। रात 11 बजे अज्ञात चोर के द्वारा ट्रैक्टर चोरी कर फरार हो गए। सुबह 6 ड्राइवर ट्रैक्टर लेने आया तो उसे ट्रैक्टर गायब मिला और सीवरेज टैंक की मशीन ही वहां पर मिली।
सुनील कुमार ने बताया कि हमने ट्रैक्टर को कई जगह तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला जिसके बाद मैं ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाई ट्रैक्टर को ले जाते हुए चोर सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments