![]()
यात्रीगण कृपया ध्यान दें पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल से जम्मू मंडल में कठुआ–माधोपुर पंजाब रेलखंड डाउनलाइन पर यातायात निलंबित किए जाने के कारण, कोटा से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेने पूरी तरह निरस्त रहेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी सौरभ जैन ने कहा की यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन रद्द गाड़ियों को ध्यान में रखें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट [www.enquiry.indianrail.gov.in](http://www.enquiry.indianrail.gov.in) या एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।
निरस्त गाड़ियों की जानकारी
कोटा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19803) अपने प्रारंभिक स्टेशन कोटा से 6, 13, 20 एवं 27 सितंबर 2025 चार ट्रिप निरस्त रहेगी। श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कोटा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19804) 7, 14, 21 एवं 28 सितंबर 2025 चार ट्रिप निरस्त रहेगी।
कोटा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20985) अपने प्रारंभिक स्टेशन कोटा से दिनांक 3, 10, 17 एवं 24 सितंबर 2025 चार ट्रिप निरस्त रहेगी।
शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर-कोटा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20986) प्रारंभिक स्टेशन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 4, 11, 18 एवं 25 सितंबर 2025 को चार ट्रिप निरस्त रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments