![]()
कोटा में 5 फीट लंबा मगरमच्छ रेस्क्यू।
कोटा में बारिश के बाद मगरमच्छ निकलने की घटनाएं सामने आ रही है। अब डीसीएम इलाके के सूर्य नगर की सड़क पर 5 फीट लंबा मगरमच्छ आ गया। जिसे कुछ व्यक्तियों ने पकड़ा। पास ही स्थित बोरखण्डी के नाले में छोड़ दिया। घटना तड़के 4 बजे के आसपास की बताई गई है। रेस्क्यू
बताया जा रहा है मगरमच्छ सड़क पर दौड़ता हुआ कार के टायर के पास चला गया। जिसे कुछ व्यक्तियों ने देखा और उसे पकड़ने की कोशिश की। मगरमच्छ की आंख पर बोरी (कपड़ा) फेंक उसे काबू किया। फिर मगरमच्छ के मुंह को टेप से बांध दिया। सुरक्षित तरीके से नाले में रिलीज किया।
लाडपुरा रेंजर इंद्रेश ने बताया कि टीम ने कैथून इलाके में 3 फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा है। सूर्य नगर में मगरमच्छ आने की जानकारी नहीं है। जिस व्यक्ति ने सूर्य नगर में मगरमच्छ पकड़ा उसने विभाग को सूचना नहीं दी। उस व्यक्ति के बारें में पता किया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments