☜ Click Here to Star Rating



विषाक्त के सेवन से महिला की मौत।

दवा समझकर एक महिला ने घर में रखा अज्ञात विषाक्त पी लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।घटना एमपी के बड़ोदा थाना क्षेत्र के कलमन्डा गांव की है।

.

बड़ोदा थाना (एमपी) हेड कॉन्स्टेबल नेकराम सिंह ने बताया कि महिला गिरजा मीणा (29) कुछ दिन से बीमार थी। उसके दवाएं चल रही थी। 5 दिन पहले उसने गफलत में दवा की जगह अज्ञात विषाक्त पी लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे कोटा लाए। कोटा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के पीहर पक्ष व ससुराल पक्ष ने कार्रवाई नहीं चाहने का सहमति पत्र लिखकर दिया है। दोनों परिवारों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत के असली कारण सामने आएंगे।

पिता कमलेश ने बताया कि गिरजा के 7 साल का बेटा है। पति खेती करता है। छोटी मोटी बात पर पति पत्नी के बीच झगड़े होते रहते है। गिरजा ने गलती से घर में रखा कीटनाशक दवा समझकर पी लिया। हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते। पुलिस को लिखकर दे दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading