आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा आर्किटेक्ट के ऑफिस में की कार्रवाई
आयकर विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी का अभियान चलाया, जिसमें कोटा भी शामिल है। इस कार्रवाई के तहत, आयकर विभाग की टीम ने कोटा के आकाश मॉल स्थित प्राइम आर्ट आर्किटेक्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के ऑफिस और आर्किटेक्ट आरके गुप्ता के आवास पर का
आयकर विभाग की जयपुर,उदयपुर, कोटा की टीम में एक दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने आर्किटेक्ट के ऑफिस में कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की है। आर्किटेक्ट आरके गुप्ता का ऑफिस आकाश मॉल के छठे माले पर स्थित है, जबकि उनके आवास पर भी 5 से 6 अधिकारियों की टीम जांच कर रही है।

आरके गुप्ता के मकान पर भी आयकर विभाग के अधिकारियों ने की कार्रवाई
आरके गुप्ता का राजधानी जयपुर में भी ऑफिस है, जहां वह कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों पर काम कर रहे हैं। ये प्रोजेक्ट ज्यादातर पिछले कांग्रेस सरकार के दौरान किए गए विकास कार्यों से संबंधित हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कई बड़ी योजनाएं तैयार की हैं, जिनमें निर्माण कार्य और अन्य विकास प्रोजेक्ट शामिल हैं। गुप्ता के द्वारा बड़े प्रोजेक्ट लिए जाते थे।मल्टी स्टोरी की डिजाइनिंग नक्शे बनाने का बड़े स्तर पर काम था। सरकारी विभागों में भी कई जगह काम लिए हुए थे और प्राइवेट सेक्टर में भी प्रोजेक्ट लेते थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments