श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में सजावट।
राजस्थान में आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रात 12 बजने के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हो गया। शुद्धाद्वैत प्रथम पीठ श्री बड़े मथुराधीश मंदिर पाटनपोल पर ठाकुर जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया जा रहा है। ठाकुर जी के दर्शन के लिए भक्तों का द

रात 12 बजे ठाकुरजी का प्रकाट्य हुआ और भक्तों को दर्शन हुए।
प्रथम पीठ युवराज मिलन कुमार बावा ने बताया कि रविवार को नंदोत्सव मनाया जाएगा। सुबह 8 से 12.30 बजे तक ठाकुर जी चांदी के पलना में विराजेंगे। नंदोत्सव के दौरान बधाइयां गूंजेगी। मुखिया जी नन्दराय बनेंगे। सभी सेवक ग्वाल बाल बनेंगे।
इससे पहले कोटा के शुद्धाद्वैत प्रथम पीठ श्री बड़े मथुराधीश मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर तलवंडी, बांके बिहारी मंदिर,श्रीराम मंदिर, टीलेश्वर मंदिर,हरे कृष्ण मंदिर, गीता भवन सहित शहर भर के मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर चला। मंदिरों को फूलों और दूधिया रोशनी से सजाया गया। शाम से ही मंदिरों में भक्तों की कतारें लगना शुरू हो गया।

रात 12 बजने के साथ भगवान का जन्म होगा।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी तलवंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पूरा देश आज जन्माष्टमी का पर्व मना रहा है। मंदिर में काफी भीड़ है। व्यवस्थाएं ठीक हैं। भगवान श्री कृष्ण ने काफी लीलाएं की हैं। उनका नाम लेने से आदमी अपने आप को धन्य मान लेता है।

मंदिर में श्रीकृष्ण लीलाओं की झांकियां सजी।

बांके बिहारी मंदिर।
बोरखेड़ा इलाके में श्रीकृष्ण नवयुवक मंडल बोरखेड़ा द्वारा देवली अरब रोड, थाका जी मंदिर के पास मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां 21 फीट ऊंचाई पर मटकी बांधी गई है। डीजे की धुन पर नाचते युवाओं की टोली ने बार बार फोड़ने की कोशिश की। आखिर में मटकी की ऊंचाई को कम किया गया। मटकी फोड़ने वाली टोली को 1100 हजार के नगद इनाम की घोषणा की गई थी।
पिछले साल मटकी की ऊंचाई 25 फीट रखी गई थी। राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि यहां अलग-अलग प्रकार की झांकियां बनाई गई। जिनमें महादेव,सांवलिया सेठ, जगन्नाथ जी की झांकी आकर्षण का केंद्र है। भगवान भोलेनाथ की 10 फीट ऊंची झांकी सजाई गई है। भोलेनाथ के सामने नंदी की झांकी लगाई है।

तलवंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रोशनी से सजावट की गई है।

रात 12 बजने के साथ भगवान का जन्म होगा।

यहां महादेव,सांवलिया सेठ, जगन्नाथ जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

बोरखेड़ा इलाके में 21 फीट ऊंचाई पर मटकी बांधी गई है। जिसे युवाओं की टोली बार बार फोड़ने की कोशिश कर रही है।
श्री राधाकृष्ण मंदिर
तलवंडी स्थित मंदिर में शनिवार शाम को साढ़े 6 बजे से श्री कृष्ण जन्मोत्सव विशेष श्रृंगार व झांकी दर्शन शुरू हुए। रात 9:30 बजे भजन संध्या शुरू हुई। जिसमें चंदमोहन गर्ग की टीम भजन भजन गाए। अगले दिन 17 अगस्त को सुबह 7 से रात 12 बजे तक नंदोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्म, श्रीराम दरबार दर्शन,श्रीगणेश झांकी दर्शन, गोवर्धन धारण, वामन अवतार नरसिंह अवतार, कंस वध,कृष्ण सुदाम मिलन, कालिया मर्दन,यमुना पार, पूतना वध सहित 27 तरह की झांकियां बनाई गई है।
गीता भवन में झांकियां बनाई गई।

श्री कृष्ण पूतना के प्राण हरण करते हुए

यहां श्रीकृष्ण की लीलाओं की 22 झांकियां बनाई गई है।

झांकियों के बीच में साउंड लगाए गए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments