![]()
प्रदेश भर में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है कोटा में भी इस परीक्षा के लिए आयोजन किया गया है। कोटा सिटी पुलिस के 287 पदों पर भर्ती के लिए 13 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के लिए शहर में 41 परीक्षा कें
एसपी तेजस्वनी गौत्तम ने बताया कि परीक्षा तीन पारियों में आयोजित होंगी। आज दोपहर 3 से 5 बजे तक एक पारी और 14 सितंबर को सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक दो पारियां आयोजित होंगी। अभ्यर्थियों को पूरी चेकिंग के बाद ही अंदर भेजा जा रहा है।
परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। आए हुए अभ्यार्थियों से एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और फोटोयुक्त आईडी प्रूफ चेक किए गए। वही ड्रेस कोड हाफ टी-शर्ट शर्ट पजामा और केवल नीले या काले रंग की पारदर्शी बॉल पेन ही ले जाने दिया गया। फुल आस्तीन की शर्ट पहने हुए अभ्यर्थी को शर्ट खोलकर ही परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री दी गई।
परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा ओएमआर आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित हो रही है। प्रश्न पत्र में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो 150 अंकों के रहेंगे। रिजनिंग व कंप्यूटर ज्ञान से 60 प्रश्न, राजस्थान सामान्य ज्ञान से 45 प्रश्न और सामान्य ज्ञान से 45 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सही उत्तर पर 1 अंक और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments