![]()
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने दो लग्जरी गाड़ियों से 124 किलो डोडा चूरा व 31 ग्राम अफीम बरामद की है। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये नशे की खेप पंजाब ले जाई जानी थी।
उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा नरेश बुन्देल ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि हरियाणा नम्बर की ब्लैक महिंद्रा थार व एक सफेद मारुति स्विफ्ट पंजाब में डोडा चूरा की तस्करी करने वाले है। सूचना पर प्रतापगढ़- II डिवीजन और प्रतापगढ़ सेल के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम गठित की गई। संदिग्ध रूटपर कड़ी निगरानी रखी गई। संदिग्ध वाहन को देखने के बाद टीम ने काटूंदा चौराहे से वाहनों का पीछा किया। करीब 90 किलोमीटर का पीछा करने के बाद दोनों वाहनों को कोटा-जयपुर तिराहे पर पकड़ा। तलाशी में लग्जरी गाड़ियों से 124.590 किलोग्राम डोडा चूरा और 31 ग्राम अफीम बरामद की गई ।कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद डोडा चूरा,अफीम और वाहनों को जब्त किया। एनडीपीएस एक्टके तहत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments