![]()
शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के साधना आश्रम गायत्री मंदिर के पास मौजूद एक मकान में 6 से 7 चोर घुस आए। एक से डेढ़ घंटे तक मकान के गार्डन एरिया में घूमते रहे लेकिन मकान के अंदर घुसने का रास्ता नहीं मिला। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के डायरेक्शन भी चेंज किए
मकान मालिक युधिष्ठिर सिंह हाडा ने बताया कि हमारे मकान के सामने रेलवे लाइन गुजर रही है। रात लगभग पौने दो बजे वहां से एक अज्ञात व्यक्ति आता है और मकान के अंदर दाखिल होता है, उसके बाद वह सभी कैमरे के डायरेक्शन बदल देता है। कुछ देर बाद वह अपने सभी साथियों को इशारा कर बुलाता है एक-एक कर 6 से 7 अज्ञात व्यक्ति मेरे घर में दाखिल होते हैं और अंदर घुसने की कोशिश करते हैं। लेकिन हमारे सभी खिड़की दरवाजे लॉक होने की वजह से वह सभी चोर अंदर नहीं घुस पाए।
उन्होंने बताया कि बाहर रखी मेरे बच्चों की साइकिल और भी कई सामान रखे हुए थे लेकिन उन लोगों ने कुछ भी नहीं चुराया। यह सभी चोर टी-शर्ट और निकर पहनकर में आए और इन सभी के पीठ पर बैग टंगे हुए थे। इन सभी को देखने से ऐसा लगता है कच्छा बनियान गैंग सक्रिय हो चुकी है। एक से सवा घंटा यह सभी घर का एक-एक कोना चेक करते रहे और बाद में रेलवे लाइन की तरफ कूद कर चले गए। मैंने बोरखेड़ा थाने में शिकायत भी दी है और सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध करवाए है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments