![]()
शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के भदाना हाउसिंग सोसायटी में देर रात 2 बजे के लगभग 4 से 5 चोर कॉलोनी में खड़ी बाइकों को चोरी करने आए थे। सभी चोर वहां खड़ी बाइक के लॉक तोड़ चुरा रहे थे, इतने में वहां रहने वाले एक व्यक्ति ने चोरों को देख लिया और शोर मच
सोसाइटी निवासी कपिल मिश्रा ने बताया कि 18 अगस्त की रात पौने 2 बजे के लगभग पांच चोर सोसाइटी में दाखिल हुए। इन सभी ने बाइकों को चुराने के लिए ब्लॉक बी के पीछे वाले गेट के ताला तोड़ा। चोरो ने ताला तोड़कर एक बाइक को गेट के बाहर निकाल दिया। दूसरी ओर बाइको के भी लॉक तोड़ रहे थे तभी मेरी नींद खुल गई और मैं बाहर गेट पर आकर जोर से चिल्लाने लगा ताकि और लोग भी जाग जाए। चोर आवाज सुनकर भागने लगे इतने में एक ने भागते हुए पत्थर मेरी तरफ फेका मेरे सिर में चोट आई।
उन्होंने बताया कि शोर सुनकर समिति के कई लोग जाग गए। मौके पर रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस को सूचित कर बुलाया सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह चोर बाइकों को चुराते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
समिति सचिव हेमलता कश्यप ने समिति की ओर से रेलवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। कैमरे के वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध करवाई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments