![]()
कोटा के इंडियन बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी देवेंद्र सिंह ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम राजस्थान अंडर-22 स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता 19 से 21 सितंबर तक झुंझुनूं में आयोजित हुई। 47-50 किलोग्
कोच महावीर सिंह हाड़ा ने बताया कि देवेंद्र इससे पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उन्होंने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता, चंडीगढ़ में कांस्य पदक, ऑल इंडिया इंटर साई बॉक्सिंग रोहतक में स्वर्ण पदक और बॉक्सिंग फेडरेशन तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित आरईसी नेशनल टैलेंट हंट में भी स्वर्ण पदक जीता है।
देवेंद्र की इस सफलता पर कोटा में खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा महामंत्री रीतेश चित्तौड़ा, जिला खेल अधिकारी वाई.बी. सिंह समेत कई लोगों ने देवेंद्र और उनके कोच महावीर सिंह हाड़ा को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments