![]()
शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी KEDL की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य जारी है इसी के चलते आज शहर के अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस के चलते तीन से पांच घंटे की बिजली की कटौती की जाएगी।
इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती
सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक: महावीर नगर आईएसटी, विश्वकर्मा नगर, एमपीबी कॉलोनी मकान नंबर 6 से 29 तक के इलाकों की 2 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक: शक्ति नगर और आसपास का क्षेत्र, सिंधी कॉलोनी गौशाला और फायर कॉलोनी, पुलिस नियंत्रण कक्ष और आसपास का क्षेत्र, किशोरपुरा थाना और क्वार्टर के इलाकों की 5:30 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक: भमभोला महादेव के पास, चंद्रघटा, हाथी थान चंद्रघटा, चश्मे की बावड़ी, गौरी होटल की गली घंटाघर की 6 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 11:00 से शाम 4 बजे तक: साजीदेहड़ा इलाके की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
दोपहर 2:00 से शाम 6:00 बजे तक: दादाबाड़ी 1 और 2 सेक्टर के इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments