राजस्थान हाउसिंग बोर्ड 7.60 लाख रुपए में मकान देगा। बोर्ड की ओर से प्रदेश के चार शहरों में आवासीय योजना लॉन्च करने की तैयारी है। कुल 467 मकानों के लिए जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे।
हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया- उदयपुर में पनेरियों की मादड़ी, बारां में अटरू, बूंदी में नैनवां और धौलपुर के बाड़ी रोड पर ये योजनाएं लॉन्च की जाएगी।
सितंबर या दीपावली से पहले बाड़मेर में भी एक नई आवासीय योजना लॉन्च की जा सकती है।
इस योजना में आर्थिक दृष्टि से कमजोर (ईडब्ल्यूएस), निम्न आय वर्ग (एलआईजी), मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के लिए स्वतंत्र मकान और बहुमंजिला (फ्लैट) बनाए जाएंगे।
बूंदी के नैनवां में दो फेस में मकान बनाए जाएंगे। इनकी कीमत 7.80 लाख से 51.10 लाख रुपए तक रखी गई है।



20 अगस्त को हो सकती है लॉन्च योजनाओं को हाउसिंग बोर्ड 20 अगस्त को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। योजना अगर 20 अगस्त को लॉन्च होती है तो इसमें आवेदन की आखिरी तारीख 19 सितंबर तक होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments