एफएचटीआर और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आरडीटीएम-उ2025 की स्टेकहोल्डर्स’ मीट का आयोजन आईटीसी राजपूताना, जयपुर में हुआ।
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) और पर्यटन विभाग, राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) 2025 की स्टेकहोल्डर्स’ मीट का आयोजन आईटीसी राजपूताना, जयपुर में हुआ। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के प
बैठक में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और संस्थानों ने भाग लेकर आगामी आरडीटीएम 2025 की रूपरेखा और विजन साझा किया। इस दौरान राजेश यादव ने कहा कि राजस्थान घरेलू और विदेशी पर्यटकों की पसंद में शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है और अब ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने का समय है। वहीं, एफएचटीआर अध्यक्ष कुलदीप सिंह चंदेला ने पर्यटन अनुसंधान संस्थान स्थापित करने और छात्रों को जागरूक करने पर बल दिया।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रूक्मणि रियार और एफएचटीआर पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आयुक्त रूक्मणि रियार ने बताया कि 2019 से 2025 के बीच पर्यटन क्षेत्र ने उल्लेखनीय प्रगति की है। एफएचटीआर महासचिव सीए वीरेंद्र एस. शेखावत ने कहा कि संस्था पर्यटन को बढ़ावा देने और उद्योग-सरकार के बीच सेतु का कार्य कर रही है।
गौरतलब है कि आरडीटीएम का पांचवाँ संस्करण 12 से 14 सितम्बर 2025 को जयपुर में आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बायर्स-सेलर्स की बड़ी भागीदारी होगी। पिछले संस्करण में 7,000 से अधिक बी2बी मीटिंग्स से पर्यटन व्यवसाय को नई ऊंचाइयाँ मिली थीं। इस वर्ष भी आरडीटीएम से पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी उद्योग को व्यापक व्यावसायिक अवसर मिलने की उम्मीद है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments