☜ Click Here to Star Rating


टोंक के बीसलपुर बांध में आज से फिर 2 गेटो से पानी छोड़ा जा रहा है।

राजस्थान में अब भारी बारिश का दौर हल्का पड़ने के साथ ही गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। शनिवार को जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के अधिकांश जिलों में दिन में आसमान साफ रहा और हल्की धूप निकली। धूप निकलने से इन संभाग के जिलों में उमस बढ़ गई।

.

आज (रविवार) 9 जिलों (सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, दौसा और सवाई माधोपुर) में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार को श्रीगंगानगर, चूरू, कोटा, पिलानी, जयपुर समेत कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। बीकानेर के नोखा में बारिश के बाद 2 मकान जमींदोज हो गए।

यहां एक महिला और 3 बच्चे बाल-बाल बच गए। हनुमानगढ़ में बारिश के दौरान मकान ढह गया। नागौर में लूणी नदी में स्कॉर्पियो डूब गई।

जयपुर में आज बारिश का अलर्ट है। सुबह से बादल छाए हैं। हवा के साथ फुहार चल रही है। हालांकि हल्की उमस का भी एहसास है।

जयपुर में आज बारिश का अलर्ट है। सुबह से बादल छाए हैं। हवा के साथ फुहार चल रही है। हालांकि हल्की उमस का भी एहसास है।

तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा राज्य में बारिश का दौर धीमा पड़ने और धूप निकलने से कई शहरों में शनिवार का तापमान 1 से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान (5.6 डिग्री चढ़कर) 34.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। बीकानेर में तापमान (6.5 डिग्री चढ़कर) 37.3, गंगानगर में (6.4 डिग्री चढ़कर) 33.1, चूरू में (3.5 डिग्री चढ़कर) 34.2, जैसलमेर में (2.8 डिग्री चढ़कर) 36.7 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। जयपुर में अधिकतम तापमान 33.8, चित्तौड़गढ़ में 33.3, बाड़मेर में 36.2, जोधपुर में 33.7, जालौर में 33.8, दौसा में 33.6 और अलवर में 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading