बारिश थमने के उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हाे गई, जिससे वातावरण धीरे-धीरे ठंडा होने लगा है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही हवाओं ने राजस्थान समेत उत्तर भारत के दूसरे राज्यों में भी ठंडक बढ़ा दी। सिरोही में रात का तापमान गिरकर 15 डि
शेखावाटी के अलावा हनुमानगढ़, बीकानेर, गंगानगर के एरिया में भी लगातार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में अगले कुछ दिन अब मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
वहीं सुबह-शाम उत्तरी हवाओं के प्रभाव से हल्की ठंडक रहेगी। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के सभी शहरों में दिन में आसमान साफ रहा और धूप निकली।
नागौर, गंगानगर, चूरू, बीकानेर, सीकर, पिलानी, जयपुर, अलवर समेत अन्य कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
सबसे ठंडा दिन कल सीकर में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि कल सबसे ज्यादा ठंडी रात सिरोही में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बर्फबारी से हो रहा है मौसम ठंडा
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से हो रही बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के इलाकों में बारिश के बाद यहां सुबह हल्का कोहरा छाने लगा है।
सुबह-शाम हल्की सर्द हवाएं चलने से रात में ठिठुरन होने लगी। कूलर-पंखे बंद हो गए और ग्रामीण एरिया में रात में हल्के गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू हो गया।
अब आगे क्या? मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। वहीं उत्तर भारत में मौसम साफ होने के साथ यहां सुबह-शाम हल्की सर्द हवाएं (उत्तरी हवाएं) चलेगी, जिससे ठंडक रहेगी।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments