जैसलमेर में रविवार शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश, सम गांव के रेगिस्तान में छाए बादल।
राजस्थान में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सिरोही के माउंटआबू में 24 घंटे में 6 इंच से ज्यादा बारिश हुई। यहां सात घूम के पास सड़क का 100 फीट का हिस्सा धंस गया। मौसम विभाग ने आज (8 सितंबर) को 4 जिलों में ऑरेंज, 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सोमवार को उदयपुर (नगर निगम सीमा के स्कूलों को छोड़कर), सलूंबर, जालोर, डूंगरपुर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा जिले में स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
इससे पहले जयपुर में रविवार शाम को एक बार फिर तेज बारिश हुई। पाली में गणपति विसर्जन करने गए दो युवक बांडी नदी में बह गए। भीलवाड़ा के शाहपुरा में कार बह गई। एक युवक की डूबने से मौत हो गई, दूसरे ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई।
अजमेर के नसीराबाद में दो मंजिला जर्जर मकान भरभरा गिर गया। सीराबाद-नांदला रोड पर बनी रपट पर वैन बह गई। उसमें सवार लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। सिरोही में एक जीप नदी में गिर गई।

माउंट आबू में भारी बारिश के कारण सात घूम के पास सड़क का 100 फीट का हिस्सा धंस गया।

सिरोही जिले में आबूरोड कस्बे के रीको थाना क्षेत्र के डेरी रपट पर एक जीप अचानक तेज बहाव में बह गई। जीप में सवार व्यक्ति ने कूदकर जान बचाई।

अजमेर के नसीराबाद-नांदला मार्ग पर बनी रपट पर ईको वैन बह गई। इसमें सवार लोग समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गई।
माउंटआबू में सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटे के दौरान सिरोही के माउंट आबू में 160MM दर्ज हुई। सिरोही में ही आबूरोड पर 29MM, देलदर में 25MM, उदयपुर के कोटड़ा में 25MM, फलासिया में 23MM, प्रतापगढ़ जिले में 36MM, जोधपुर के शेरगढ़ में 23MM, जालोर के जसवंतपुरा में 52MM, हनुमानगढ़ के टिब्बी में 39MM, तलवाड़ा झील में 32MM, चित्तौड़गढ़ के राश्मी में 20MM, भरतपुर के भुसावर में 27MM, बाड़मेर के गुड़ामालानी में 29MM और बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 18MM बरसात दर्ज हुई।
इन जिलों के अलावा अजमेर, जयपुर, ब्यावर, भीलवाड़ा, बालोतरा, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, पाली, फलौदी, अलवर, राजसमंद, सवाई माधोपुर और श्रीगंगानगर में भी कई इलाकों में बारिश दर्ज हुई।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून ट्रफ वर्तमान में साउथ-वेस्ट राजस्थान में डिप्रेशन सिस्टम से होकर श्योपुर, गुना, दमोह, माना, गोपालपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक अन्य ट्रफ साउथ-वेस्ट राजस्थान से उत्तरी गुजरात की तरफ जा रही है। इस सिस्टम के असर से सोमवार को भी जोधपुर, उदयपुर संभाग में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

पाली में 6 सितंबर को गणपति विसर्जन करने गए दो युवक बांडी नदी में बह गए।



Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments