बीसलपुर बांध के 2 गेट खोलकर निकाला जा रहा पानी। धौलपुर के पार्वती डैम के 8 गेटों से पानी की निकाली की जा रही है।
राजस्थान में आज झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। जबकि बूंदी, कोटा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और सिरोही जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में अलसुबह हल्की बारिश हुई। टोंक में दे
ब्यावर क्षेत्र में बारिश से नदी-नालों में पानी आया है। जैतारण क्षेत्र के केसरपुरा गांव के एनिकट में कल एक युवक की डूबने से मौत हो गई। अजमेर से SDRF की टीम को बुलाया गया, लेकिन बॉडी नहीं मिली। रविवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। आज रास ग्राम पंचायत निवासी कारीगर लक्ष्मण नायक (40) की बॉडी रिकवर की गई।

रविवार सुबह जैतारण क्षेत्र के केसरपुरा गांव के एनिकट में डूबे युवक की बॉडी रिकवर की गई।
बीसलपुर बांध का एक और गेट खोला, 18030 क्यूसेक पानी की निकासी जारी
कैचमेंट एरिया में बारिश के चलते पानी की आवक के बढ़ने से रविवार सुबह बीसलपुर बांध का एक और गेट खोला गया। अब बांध के दो गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। रविवार सुबह 7:00 बजे तक बांध के गेट नंबर 11 को 1 मीटर तक खोला गया है, जिससे 6010 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है।
24 जुलाई की शाम 4.55 बजे गेट नंबर 10 को 2 मीटर तक खोला गया था। इससे 12020 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कुल मिलाकर दोनों गेटों से 18030 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
जलबंधों के द्वार खुले…

बीसलपुर बांध के दो गेट खोलकर पानी की निकाली की जा रही है।

धौलपुर के पार्वती डैम के 8 गेट खोलकर पानी की निकाली की जा रही है।
शनिवार को कई जिलों में हुई तेज बारिश
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। शनिवार को राजस्थान के कई जिलों में तेज बरसात हुई। कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में एक से 6 इंच तक पानी बरसा।रविवार को 4 जिलों में रेड, 7 जिलों में ऑरेंज और शेष सभी जिलों येलो अलर्ट जारी किया गया है। जो तीन दिन तक जारी रहेगा।
पिछले 24 घंटे के दौरान पाली, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, ब्यावर, जोधपुर, जयपुर समेत कई जिलों में 3 इंच तक बरसात हुई। तेज बारिश से इन एरिया में कई कॉलोनियों और स्थानों पर पानी भर गया। तेज बरसात से कोटा संभाग में चंबल, कालीसिंध समेत अन्य नदियों पर बने बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ना शुरू कर दिया। बीकानेर में कल शाम तेज बारिश हुई।
अब तक 91 फीसदी ज्यादा बरसात
राजस्थान में इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 91 फीसदी ज्यादा बरसात हाे चुकी है। राज्य में 1 जून से 25 जुलाई तक 180.8MM औसत बरसात होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 345MM बरसात हो चुकी है।

पश्चिमी राजस्थान में शुरू होगी बारिश
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- इस सिस्टम के असर से दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में रविवार और सोमवार को भारी, अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। भारी से अति भारी बारिश का दौर पूर्वी राज में 29-30 जुलाई को भी जारी रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।





Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments