☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर के रामदेवरा में एक बैल ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालु को भागते हुए चपेट में ले लिया। घटना सोमवार रात 8.50 बजे हुई। इस दौरान मध्यप्रदेश निवासी ओम कुशवाहा (45) रेलवे स्टेशन से मंदिर की ओर जा रहे थे। अहमदाबाद धर

.

सबसे पहले 4 PHOTOS में देखिए पूरा घटनाक्रम

बैल भागते हुए आया और श्रद्धालु को टक्कर मारता हुआ भाग गया।

बैल भागते हुए आया और श्रद्धालु को टक्कर मारता हुआ भाग गया।

लोगों ने घायल श्रद्धालु को सड़क के बीच से उठाकर साइड में किया।

लोगों ने घायल श्रद्धालु को सड़क के बीच से उठाकर साइड में किया।

टेम्पो की सहायता से घायल को सबसे पहले रामदेवरा हॉस्पिटल ले जाया गया।

टेम्पो की सहायता से घायल को सबसे पहले रामदेवरा हॉस्पिटल ले जाया गया।

सिर में चोट लगने से श्रद्धालु ओम कुशवाहा को जोधपुर रेफर किया गया है।

सिर में चोट लगने से श्रद्धालु ओम कुशवाहा को जोधपुर रेफर किया गया है।

सिर में चोट लगने से बेहोश हुए हादसे में श्रद्धालु के सिर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। उनके सिर से खून बह रहा था। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें रामदेवरा अस्पताल पहुंचाया। वहां से 108 एंबुलेंस से उन्हें पोकरण रेफर किया गया। पोकरण में डॉक्टर ने घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार ओम कुशवाहा के सिर और कान से खून निकल रहा था।

धार्मिक नगरी रामदेवरा में आवारा पशुओं का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। इससे पहले भी कई श्रद्धालु इनकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। रामदेवरा ग्राम पंचायत केवल भादवा मेले के दौरान एक महीने के लिए आवारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर जारी करती है। लेकिन साल के बाकी दिनों में आवारा पशुओं को कस्बे से हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं। इससे स्थानीय लोगों और आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading