☜ Click Here to Star Rating


तालाब में पानी लाने का चुनावी वादा विधायक को याद दिलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डालना युवक को भारी पड़ गया। स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने लाठी-सरियों से युवक के दोनों पैर तोड़ दिए। मामला चित्तौड़गढ़ के कपासन का है।

.

युवक ने कहा- विधायक ने इस तरह वीडियो डालने से मना करते हुए धमकी दी थी कि तेरा इलाज कर दूंगा। युवक को गंभीर हालत में अहमदाबाद (गुजरात) रेफर किया गया है।

15 सितंबर हो हुई घटना के बाद तीन दिन से न्याय का इंतजार कर रही मां गुरुवार दोपहर प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

गुरुवार को कपासन में पांच बत्ती चौराहे पर हमलावरों को पकड़ने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

गुरुवार को कपासन में पांच बत्ती चौराहे पर हमलावरों को पकड़ने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम…

युवक ने पानी मांग को लेकर वीडियो बनाया था कपासन के भूपाल खेड़ा का रहने वाला सूरज माली (20) ने राजेश्वर तालाब में पानी की मांग को लेकर वीडियो बनाया था। युवक विधायक अर्जुनलाल जीनगर को चुनावी वादा याद दिलाता है।

14 सितंबर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। 15 सितंबर को युवक सिंहपुर से बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान कांकरिया और गोराजी के निंबाहेड़ा गांव के बीच स्कॉर्पियो आगे लगाकर बाइक को बदमाशों ने रोक लिया।

लाठी-सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर युवक के दोनों पैर तोड़ दिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल सूरज मल को कपासन हॉस्पिटल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत को देखते हुए पहले उदयपुर और फिर अहमदाबाद (गुजरात) रेफर कर दिया।

हमले में युवक के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। गंभीर हालत में अहमदाबाद रेफर किया गया है।

हमले में युवक के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। गंभीर हालत में अहमदाबाद रेफर किया गया है।

24 घंटे का अल्टीमेटम देने के बाद दोबारा विरोध-प्रदर्शन घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार (16 सितंबर) को रैली निकालकर पांच बत्ती चौराहे पर धरना-प्रदर्शन दिया गया। आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई करने के लिए पुलिस-प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुरुवार (18 सितंबर) सुबह 11 बजे फिर से युवक के परिजन और अन्य संगठनों ने पांच बत्ती चौराहे पर प्रदर्शन किया। करीब ढाई घंटे की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। प्रदर्शन के दौरान युवक मां कंकू देवी की तबीयत बिगड़ गई, जिसे हॉस्पिटल में ले जाया गया।

कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने कहा-

QuoteImage

युवक सूरज माली के साथ कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से मारपीट की गई है। घटना समाज में भय और अशांति का माहौल पैदा करती है। इन्हें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। SP से बात कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

QuoteImage

हाईवे जाम करने की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए 20 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया। कार्रवाई नहीं होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। वहीं घायल युवक का सरकार खर्चे पर इलाज करवाने, परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की गई। लोगों ने ASP सरिता सिंह को मांग पत्र सौंपा।

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

कपासन में युवक पर हमला, दोनों पैर तोड़े:आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, तालाब में पानी की मांग को लेकर वीडियो बनाता था

चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में राजेश्वर तालाब में पानी की मांग को लेकर वीडियो बनाने वाले सूरज माली पर हुए हमले से क्षेत्र में आक्रोश है। (पूरी खबर पढ़ें…)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading