![]()
टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा- एक कड़वी बात वो कहते हैं कि हमारी बेटियों की शादी मुसलमानों से करवाओ। ऐसा करना चाहिए क्या? महिलाएं बोली नहीं। खराड़ी ने कहा कि ऐसा मैं नहीं वो लोग कहते हैं। हमारी बेटी, जिसे हमने पाल पोसकर बड़ा किया। उसे पढ़ाया लिख
उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि वे लोग कहते है कि मांग में सिंदूर मत लगाओ, गले में मंगलसूत्र मत पहनो, बिंदी मत लगाओ ऐसा करना चाहिए क्या? इस पर कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से आवाज आई नहीं। मंत्री ने कहा मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर हमारी संस्कृति और संस्कार का हिस्सा है। इससे महिला शादीशुदा है या नहीं इसका भी पता लगता है।
डूंगरपुर के लक्ष्मण ग्राउंड से बाबूलाल खराड़ी ने बिना नाम लिए भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) पर तीखा हमला बोला। वे भारतीय मजदूर संघ के 71वें स्थापना दिवस पर आयोजित विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे। खराड़ी ने भारतीय मजदूर संघ के कार्यों की तारीफ करते हुए शुरुआत की। उन्होंने कहा कि दूसरे कई संगठन विरोध करते हैं तो तोड़फोड़, आगजनी करते हैं, लेकिन भारतीय मजदूर संघ एक ऐसा संगठन है, जो देश सेवा के लिए जाना जाता है।
कलेक्ट्रेट तक पहुंची रैली भारतीय मजदूर संघ की ओर से लक्ष्मण ग्राउंड से रैली निकाली गई। झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए रैली कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन कर भारतीय मजदूर संघ ने 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। भामस ने इन मांगों को पूरा करने की मांग रखी। कार्यक्रम में सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सभापति अमृत कलासुआ, जिला प्रमुख सूर्या अहारी, भामस जिलाध्यक्ष पार्वती भगोरा, मंत्री मनीष अग्रवाल, केशव सुथार, मांगीलाल पंचाल, प्रकाश पंड्या, लक्ष्मी जैन मौजूद रहे। संचालन राजकुमार कंसारा ने किया।
बीएपी नेताओं ने कई बार कहा-महिलाएं मंगलसूत्र नहीं पहनें बीएपी के सांसद राजकुमार रोत समेत कई नेता ने बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम पर आयोजित सभा और कार्यक्रमों में कहा है कि आदिवासी हिन्दू नहीं हैं। महिलाओं को गले में मंगलसूत्र नहीं पहनना चाहिए। सिंदूर और बिंदी नहीं लगानी चाहिए। बीएपी नेताओं के इन बयानों को लेकर मंत्री बाबूलाल खराड़ी हमलावर हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments