☜ Click Here to Star Rating



करौली में राजस्थान शिक्षक संघ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

करौली में राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने राज्य सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में आवाज उठाई। बड़ी संख्या में एकत्रित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

.

संगठन के जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने बताया कि सरकार ने पहले शिक्षकों की मांगों पर विस्तृत वार्ता का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी कारण प्रदेशभर में आंदोलन चलाया जा रहा है।

ज्ञापन में शिक्षकों ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। इनमें स्थानांतरण नीति लागू करना, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति, वेतन विसंगतियों को दूर करना और पुरानी पेंशन योजना लागू करना शामिल है। साथ ही स्कूल भवनों की समय पर जांच, व्यावसायिक शिक्षकों को नियमित करने और सेवा अवधि के अनुसार एसीपी लाभ देने की मांग भी की गई।

शिक्षकों ने कंप्यूटर अनुदेशकों को ‘कंप्यूटर शिक्षक’ और प्रबोधकों को ‘अध्यापक’ का पदनाम देने की मांग भी रखी। रविवार को प्रतियोगी परीक्षा में ड्यूटी के बदले क्षतिपूर्ति अवकाश, पीईईओ को हार्ड ड्यूटी भत्ता, शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्ति और ग्रामीण भत्ता देने की मांग भी शामिल है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन का दूसरा चरण शुरू होगा। 24 अगस्त को कोटा जिले के रामगंजमंडी में विशाल शिक्षक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के शिक्षक हिस्सा लेंगे।

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, पर्यवेक्षक रामदयाल मीणा, जिलामंत्री सुनील गोयल समेत कई पदाधिकारी शामिल थे। प्रदेश नेतृत्व की ओर से मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा और अन्य नेताओं ने सभी शिक्षकों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading