![]()
डीडवाना-कुचामन जिले के नावां क्षेत्र में राजास गांव में एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट पर कुछ लोगों ने अचानक जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। एक्सिस बैंक के श्रीकृष्णा एसोसिएट्स उदयपुर ब्रांच के ट्रैक्टर फायनेंस कैश कलेक्शन एजेंट जितेंद्र सिंह मेड़ता
हमले में एजेंट जितेंद्र सिंह के सिर व हाथ मे गंभीर चोटे आई हैं। हो हल्ला होने पर आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस की सहायत से घायल को नावां उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसका उपचार किया गया। सूचना पर नावां पुलिस ने पहुंच कर घायल से जानकारी ली व घटना स्थल का मौका मुआयना किया। घायल जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments