☜ Click Here to Star Rating



पाली में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा।

पाली में जिले में 25 अगस्त तक तेज बरसात की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि 31 अगस्त तक मानसून चक्र सक्रिय रहेगा। जिससे पाली में भी अच्छी बरसात होगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार जवाई बांध फिर से लबालब हो सकता

.

पाली में गुरुवार को हुई तेज बरसात से पाली जिले का करीब एक महीने का सूखा खत्म हो गया। शुक्रवार सुबह भी मौसम सुहाना बना रहा। पाली शहर की बात करे तो सुबह नौ बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। मौसम में ठंडक होने से गर्मी से भी राहत मिल रही थी। पाली का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। 6.44 KM की स्पीड से हवा चल रही थी।

मौसम विशेषज्ञ गोरधन सिंह चेलावास के अनुसार 21 अगस्त से 25 अगस्त तक पाली जिले के सभी क्षेत्रों सहित उदयपुर, सिरोही, अजमेर, ब्यावर, राजसमंद, भीलवाड़ा, टोंक क्षेत्र में भारी बरसात होने की संभावना है। कही-कही अतिवृष्टि, नदी- नाले उफान पर आने की संभावना भी जताई है। साथ ही 31 अगस्त मानसून सक्रिय रहना बताया है। अरावली रेंज पाली मारवाड़, सोजत, देसूरी, रानी, बाली, फालना, सुमेरपुर, जवाई बांध सहित पाली शहर, रोहट, राजसमंद, अजमेर, ब्यावर, जोधपुर, बालोतरा, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, सांचौर तक भारी बरसाती होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

पाली06 MM
बाली25 MM
देसूरी97 MM
मारवाड़ जंक्शन27 MM
सोजत82 MM
रायपुर04 MM
जैतारण05 MM
रोहट18 MM
सुमेरपुर58 MM
रानी131 MM



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading