☜ Click Here to Star Rating



जिले समेत बीसलपुर बांध के भराव क्षेत्र में हुई तेज बारिश से बांध से भी पानी निकासी बढ़ा दी है।

जिले में एक बार फिर रविवार देर रात को कई तेज तो कई हल्की बारिश हुई है ऐसे में सड़कों में पानी बहा। कई जगह खेतों में पानी भर गया। इसके चलते अब किसानों को रबी फसल की बुवाई के लिए देरी होगी। सोमवार को भी कई जगह हल्की बारिश हो रही है। तेज बारिश होने के भ

.

बांध से पानी निकासी बढ़ाई

उधर, बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक बढ़ने से बांध से पानी निकासी बढ़ा दी है। बांध के गेट को एक मीटर खोलकर फिर से एक मीटर कर दिया है। आज सुबह 6 बजे बांध को एक मीटर खोलकर प्रति सेकेंड 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इससे बनास नदी में भी जल स्तर बढ़ गया है। बनास नदी के कई रपटों पर पानी बढ़ गया है ऐसे में अब वहां से गुजरना जानलेवा साबित हो सकता है। फिर से रपट बहने की दुर्घटना हो सकती है।

तापमान में गिरावट

इस बदले मौसम के चलते मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट आ गई। आज सुबह 7 बजे भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री बना हुआ था। वहीं दोपहर को भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी अब मौसम बारिश का होने से आने वाले समय में गिरने के आसार है। मौसम में हुए बदलाव से लोगों को भी गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है।

24 घंटे में ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

ढाई माह से पानी निकासी जारी

उधर बीसलपुर बांध से भी सोमवार को भी रिकॉर्ड तोड़ ढाई माह से पानी निकासी जारी है। आज सुबह 6 बजे ही बांध के गेट को आधा मीटर से बढ़ाकर एक मीटर खोलकर प्रति सेकंड 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जबकि रविवार रात दस बजे .25 मीटर से बढ़ाकर आधा मीटर खोल दिया था। बांध में पानी की आवक बीती रात से लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब आज और बढ़ने के आसार है।ऐसे में यह गेट ओर ज्यादा खोलकर पानी निकासी बढ़ाई जा सकती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading