☜ Click Here to Star Rating


प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर सीकर में शुरू हो चुका है। सीकर में आज सुबह करीब 5:30 बजे से कई इलाकों में कभी बूंदाबांदी तो कभी मध्यम बारिश का दौर जारी है। बारिश होने के चलते अब सीकर में ठंडक भी बढ़ चुकी है। सीकर में आज बारिश

.

सीकर में बारिश चलने के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही है।

सीकर में बारिश चलने के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही है।

बता दें कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते सीकर में बीती रात से ही बदल छाने शुरू हुए थे। इसके बाद आज सुबह से बारिश स्टार्ट हुई है। आज पूरे दिन सीकर में ऐसा ही मौसम रह सकता है। कल भी सीकर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सीकर में कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी जारी है।

सीकर में कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी जारी है।

मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार आज प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर सबसे ज्यादा रहने वाला है। शेखावाटी एरिया में भी आज कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। 7 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में गिरावट आ सकती है।

सीकर में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कल भी सीकर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सीकर में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कल भी सीकर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सीकर में आज बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश और 30 से 40 प्रति किलोमीटर घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। कल सीकर में सामान्य बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद सीकर में बारिश का कोई भी अलर्ट नहीं है।

8 अक्टूबर से एक बार फिर मौसम ड्राई होना शुरू होगा। हालांकि अब सीकर में बारिश का दौर थमने के बाद सुबह और रात के समय गुलाबी सर्दी का असर बढ़ने लगेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading