![]()
शहर समेत गांवों में तेज बरसात से सड़कों पर पानी बहने लगा। कई खाली जगहों पर पानी भर गया।
डूंगरपुर में बुधवार दोपहर बाद झमाझम बरसात का दौर शुरू हो गया। शहर समेत गांवों में तेज बरसात से सड़कों पर पानी बहने लगा। कई खाली जगहों पर पानी भर गया। वहीं गामड़ी अहाड़ा मेन रोड पर सड़क पर पानी भरने के बाद निचली दुकानों में घुस गया। इससे दुकानदारों को
डूंगरपुर में बुधवार सुबह से समय आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दिन बढ़ने के साथ धूप निकल आई। इससे उमस और गर्मी का असर बढ़ गया, लेकिन शाम 3 बजे बाद आसमान में घनघोर काले बादल छाने लगे। इससे दिन में अंधेरे का एहसास हुआ। शाम साढ़े 3 बजे बाद अचानक से बूंदाबांदी और फिर तेज बरसात का दौर शुरू हो गया। डूंगरपुर शहर समेत आसपास के कई गांवों में बरसात हुई। बारिश की वजह से सड़कों पर लबालब पानी बहने लगा। वहीं कई खाली जगहों और गड्ढों में पानी भर गया। इससे लोगों और वाहन सवारों को आवाजाही में परेशानी हुई। करीब डेढ़ घंटे तक तेज बरसात हुई। इसके बाद बारिश की रफ्तार कम हुई, लेकिन रिमझिम और हल्की बरसात का दौर जारी रहा। आसमान में घनघोर काले बादल छाए रह।
दूसरी ओर बारिश की वजह से गामड़ी अहाडा गांव में मेन रोड पर माताजी मंदिर के पास सड़क पर पानी की निकासी नहीं होने से पानी जमा हो गया। वहीं निचली दुकानों में पानी घुस गया। इससे लोग परेशान हुए और लोग पानी निकालने के लिए मशक्कत करते रहे। लोगों ने कहा कि सड़क बनाने के दौरान यहां से पानी निकासी के कोई इंतजाम नहीं किए गए। इसलिए इन दिनों बारिश के समय पानी जमा होने की समस्या आ रही है। लोगों ने पानी निकासी के लिए नालियां बनाने की मांग रखी है। डूंगरपुर में बारिश के बाद सोम कमला आंबा बांध के 2 गेट खुले हुए हैं। जिससे पानी की निकासी जारी है। वहीं जिले के 20 छोटे बड़े बांध भी ओवरफ्लो चल रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments