![]()
शहर में कही हल्की तो कही तेज बारिश।
अलवर में गुरुवार सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में कहीं हल्की और कहीं तेज बारिश हुई। एक दिन पहले बुधवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला था। जब जिले के कई हिस्सों में कोहरा छा गया था।
जटियाना गांव निवासी किसान जमील ने बताया कि बारिश से किसानों को फसलों में फायदा हो रहा है।अब रबी की फसल की बुवाई जल्दी शुरू हो सकेगी। जिन इलाकों में अच्छी बारिश हुई है, वहां सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी।
शहर में कुछ ही मिनटों की तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। पहाड़ी इलाकों से पानी उतरते ही निचले हिस्से लबालब हो गए। शहर का ड्रेनेज सिस्टम पहले से ही खराब है, जिस कारण जलभराव की समस्या हर बार बनी रहती है।
सिलीसेढ़ में एक महीने से ऊपरा जारी सिलीसेढ़ बांध में एक महीने से ऊपरा चल रही है, हालांकि अब इसका पानी कम हो गया है। आसपास के जंगलों में अच्छी बारिश होने पर ही ऊपरा बढ़ने की संभावना है। वहीं जयसमंद बांध में पानी का स्तर काफी घट चुका है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments