![]()
सीकर में बादलों की आवाजाही होने के बीच धूप निकलना जारी है।
सीकर में पिछले 5 दिनों से मानसून कमजोर पड़ चुका है। यहां बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। हालांकि बादलों की आवाजाही रहने के साथ धूप निकलती है। लेकिन अब एक बार फिर लोगों को राहत मिल सकती है। सीकर में 10 और 12 अगस्त को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.5 और अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को भी पूरे दिन बादलों की आवाजाही रहने के साथ धूप निकली हुई थी।
मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक-दो दिन ज्यादातर समय मौसम ड्राई रहने के साथ बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इसके बाद 10 अगस्त से सीकर और शेखावाटी एरिया में बारिश की गतिविधियां शुरू होगी।
सीकर में 10 और 12 अगस्त को जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से सामान्य दर्जे की बारिश हो सकती है। ज्यादातर समय आसमान में बादल छाए रहेंगे।
बता दें कि पिछले 5 दिनों में जहां बारिश न होने के चलते लोगों को उमस से तो राहत मिली है। लेकिन धूप में तेजी होना शुरू हो चुकी है। दोपहर में धूप में तेजी रहती है। दोपहर का तापमान भी 35 से 36 डिग्री के बीच है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments