राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर को प्रदेश के 21 जिलों में होगी। परीक्षा में 5 लाख 24 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। एग्जाम को देखते हुए रेलवे की 11 शहरों से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है।
राजस्थान पुलिस ने एग्जाम को लेकर मल्टी सिक्योरिटी लेयर बनाई है। पुलिस मुख्यालय से सभी 21 जिलों के सेंटर्स की निगरानी रखी जाएगी।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि सभी ट्रेनों का संचालन 12 से 14 सितंबर के बीच किया जाएगा। इन ट्रेनों में बीकानेर-चूरू स्पेशल गाड़ी को भी शामिल किया गया है। यह ट्रेन श्रीडूंगरगढ़ और रतनगढ़ स्टेशनों पर भी रुकेगी।
एडीजी (भर्ती बोर्ड) विपिन कुमार पांडे और एडीजी (एसओजी) वीके.सिंह ने बताया- कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 10 हजार पदों के लिए हो रही है। जिसमें कॉन्स्टेबल, ड्राइवर सहित अन्य पद शामिल हैं। कुल 5 लाख 24 हजार 740 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। शनिवार को होने वाली परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी, जिसमें 1 लाख 5 हजार 846 उम्मीदवार 9 शहरों के 280 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
उन्होंने बताया कि रविवार को दो पारी में एग्जाम होगा। पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी में दोपहर 3 से 5 बजे तक परीक्षा होगी। पहली पारी में 2 लाख 9 हजार 987 उम्मीदवार 21 शहरों के 582 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। दूसरी पारी में 2 लाख 8 हजार 907 उम्मीदवार 21 शहरों के 580 केंद्रों में परीक्षा देंगे।

परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल








Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments