राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी मिड़िया से बात करते हुए।
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि आयोग पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त आयोग से प्राप्त होने वाले राजस्व को विभिन्न करों के साथ जोड़कर आयोग पंचायतों और निकायों के लिए अपनी रिपोर्ट तैयार कर
टीकाराम जूली पर हमला बोलते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब वित्तीय प्रबंधन की बजाय उधार लेकर घोषणाएं करने में व्यस्त रही। ऐसी घोषणाएं की गईं जिन्हें धरातल पर लाना संभव ही नहीं था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब उन अधूरे विषयों को गति देने का कार्य कर रही है।
वित्तीय चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पानी राजस्थान की सबसे बड़ी चुनौती है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने ईआरसीपी पर केवल राजनीति की, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकार बनने के कुछ दिनों बाद ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से बातचीत कर इस योजना को आगे बढ़ाया और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कीं।

प्रधान मंत्री मन की बात कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ के साथ
चतुर्वेदी ने यमुना जल समझौते पर भी कांग्रेस को घेरा,और कहा कि बिजली की समस्या भी राज्य के सामने एक बड़ा विषय है। हालांकि, अब सौर ऊर्जा की क्षमता का उपयोग कर इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे उद्योगों को भी राहत मिलेगी।
चतुर्वेदी रविवार को मन कि बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया लेने अलवर पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने पार्टी के नेताओं कि मीटिंग भी ली।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments