![]()
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बालोतरा जिले की डीएसटी और सिवाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लग्जरी कारों में भरी पंजाब निर्मित अवैध शराब जब्त की। दोनों कार में से 116 कार्टन अवैध शराब के मिले। वहीं तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब गुजरात में सप्लाई होनी थी।
बालोतरा एसपी रमेश ने बताया- डीएसटी बालोतरा टीम के प्रभारी इमरान खान को सूचना मिली थी कि भारतमाला रोड से अवैध शराब से भरे वाहन गुजरात की तरफ जा हे है। इस पर डीएसटी और सिवाना थाना पुलिस ने रवाना होकर भारतमाला रोड मुठली पहुंची तो स्विफ्ट, कियां कार संदिग्ध आती दिखाई दी। जिसको दोनों टीमों ने नाकाबंदी कर रुकवाने का इशारा किया। दोनों कारों ड्राइवरों ने वाहनों को भगाकर वालियाना की तरफ ले जाने लगे। जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया।
वालियाना में पुलिस टीम ने नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी देख ड्राइवर गाडियों को वापस घुमाकर मुठली की रतफ लेकर भागने लगे। इस पर टीम ने आगे नाकाबंदी की गई, तो ड्राइवर कारों को छोड़कर पैदल भागने लगे। टीम ने करीब 15 किलोमीटर तक पीछा किया। खेतों में से तीन जनों को डिटेन किया। वहीं लग्जरी कारों की तलाशी ली गई तो उसमें पंजाब निर्मित अलग-अलग ब्रांड की 116 कार्टन अवैध शराब भरी हुई पाई गई। इस संबंध में पकड़े गए अशोक कुमार, राकेश कुमार और प्रवीण कुमार से पूछताछ की गई तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
सिवाना थाने में आबकारी अधिनियिम के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं अशोक कुमार पुत्र जगदीश निवासी जगरूप की ढाणी भालनी बागोड़ा जालोर, राकेश कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी भालनी, बागोड़ा जालोर, प्रवीण कुमार पुत्र भगवानराम निवासी डडृशन सरवना जालोर को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments