![]()
फलोदी में डिस्कॉम की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में सर्व समाज समिति ने शहरभर में जन जागरण अभियान शुरु किया है। समिति ने अब तक दो दर्जन से अधिक वार्ड बैठकें आयोजित की हैं।
सर्व समाज समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष नरेश व्यास ने बताया-आमजन में स्मार्ट मीटर का व्यापक विरोध देखने को मिल रहा है। मालियों का बास में आयोजित बैठक में वार्डवासियों ने फलोदी बंद को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।
बैठक में हस्तीमल सुथार, जय प्रकाश गुचिया, रमन लाल माली, श्याम सुंदर, जय किसन सुथार और पुखराज माली सहित कई प्रमुख लोगों ने भाग लिया। नेताओं ने स्मार्ट मीटर से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। वार्डवासियों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर का विरोध किया।
एक अगस्त को सर्व समाज की बैठक में 13 अगस्त को फलोदी बंद रखने का निर्णय लिया गया था। समिति के प्रवक्ता दिलीप कुमार व्यास के अनुसार, अब तक की गई सभी बैठकों में लोगों का भरपूर समर्थन मिला है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments