![]()
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कंट्रोल रूम का अधिकारी बन अनुपस्थित वीक्षक की जानकारी मांगने के मामले में गठित जांच कमेटी ने वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश टांक को दोषी माना है।
अजमेर संयुक्त निदेशक ने टांक को निलंबित करके मुख्यालय बीईईओ कार्यालय लाडनूं (कुचामन-डीडवाना) कर दिया है। निलंबित शिक्षक की जांच रिपोर्ट शिक्षा मंत्री व कलेक्ट्रेट कार्यालय भेजी गई है। एक अन्य शिक्षक की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
मामले में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भगवानगंज की शिक्षिका ऋतु परिहार ने शिक्षा मंत्री व कलेक्टर को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि 30 जुलाई को आरपीएससी द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में वीक्षक के रूप में ड्यूटी थी। परीक्षा के दौरान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भगवानगंज के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश टांक व हिंदी के व्याख्याता ओम प्रकाश ने केआर महाविद्यालय के प्राचार्य व परीक्षा केंद्र अधीक्षक को परीक्षा नियंत्रण कार्यालय का अधिकारी बनकर फोन किया।
दोनों शिक्षकों ने परीक्षा को लेकर गोपनीय जानकारी मांगने के साथ ही कार्मिकों की उपस्थिति को लेकर सूचना मांगी। फोन पर कहा कि आपके महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर कौन कार्मिक अनुपस्थित रहा है, इसकी सूचना तुरंत भेजें.. वर्ना आपके परीक्षा केंद्र को ब्लैक लिस्टेड कर करने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। परिहार ने जब कंट्रोल रूम इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने कोई जानकारी नहीं मांगी। शिक्षिका ने इस पर मानसिक तनाव पहुंचाने का आरोप लगाया। इस पर जांच कमेटी का गठन किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments